News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल 25 सितंबर 2022: वृष राशि वाले जिद-जल्दबाजी से बचें, ऐसा रहेगा आपका दिन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR DESK- मेष- प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे। भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रखेंगे। संतान से शुभ सूचना मिलेगी है। बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। सक्रियता साहस से आगे बढ़ेंगे। बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आगे बने रहेंगे। कला कौशल संवार पर रहेगा। सभी क्षेत्रो में उचित जगह बनाए रखेंगे। प्रेम में सफल होंगे। मन के मामले बनेंगे। मित्र वर्ग प्रसन्न रहेगा। संवाद बेहतर होगा।

शुभ अंक : 3 9

शुभ रंग : पीला

वृष-संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे। भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। सुनी बातों पर भरोसा करने से बचेंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे। अपनों की खुशी का ख्याल रहेगा। जिद जल्दबाजी में न आएं। अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य रखें। भावावेश में निर्णय न लें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं। विनम्रता और विवेक से काम लें।

शुभ अंक : 6 8
शुभ रंग : फिरोजी

मिथुन- संबंधों का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे। संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा। प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखेंगे। सामाजिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। इच्छित उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। भाईचारे का बढ़ावा मिलेगा। बंधुत्व को बल मिलेगा। साहस पराक्रम बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। जिम्मेदारों से भेंट होगी। आलस्य त्यागें। वातावरण अनुकूल

- Sponsored -

- Sponsored -

कर्क- घर में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वजनों से भेंट होगी। अतिथि आगमन बना रहेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। सम्मान देंगे। चहुंओर समर्थन बना रहेगा। जनकल्याण की भावना रखेंगे। यात्रा संभव है। बड़प्पन बढ़ाएंगे। परिजनों का सहयोग समर्थन मिलेगा। संस्कारों को बल मिलेगा। वचन निभाएं। निजी जीवन में शुभता रहेगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। कारोबार में तेजी रखेंगे। मधुर व्यवहार बढ़ेगा। सभी का मन जीतेंगे। भव्य आयोजनों से जुड़ सकते हैं।

शुभ अंक : 3 और 9

शुभ रंग : एक्वा कलर

सिंह- नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे। पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। अपनों में भेंट होगी। जीवन स्तर संवरेगा। रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। लंबित कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। कला कौशल संवरेंगे। नीति नियम बनाए रखेंगे। साझा कार्य बनेंगे। संकोच दूर होगा। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। आर्थिक प्रयास संवरेंगे। खुशियां साझा करेंगे। संपर्क का लाभ उठाएंगे। भेंटवार्ता पर जोर रखेंगे।

कन्या- सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से आगे बढ़ते रहेंगे। कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं। संबंधों के प्रति सजग रहेंगे। लीगल मामले उभरने की आशंका है। धैर्य दिखाएंगे। नीति नियम का पालन रखेंगे। ं रिश्तेदारों की सहायता समर्थन प्राप्त होगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। खर्च निवेश में सजगता रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे। कामकाज सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी न दिखाएं। पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे। ठगों से बचें।

शुभ अंक : 3 6 और 8
शुभ रंग : नीलम

तुला- आर्थिक वाणिज्यिक लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे। करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत सृजित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। नेतृत्व क्षमता संवरेगी। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे। कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे। धनधान्य में वृदिध होगी। विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.