आज का राशिफल हनुमान जी की कृपा से वृषभ, सिंह, मकर और मीन का चमकेगा सितारा, जानें आज का भविष्यफल

Patna Desk

NEWSPR DESK- आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और छवि भी बढ़ेगी। आज कोई पैसा मांगने दरवाज़े पर आ सकता है जो मान सम्मान पर ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि 

आपके काम सफ़ल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता द्वारा आप के किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। कुछ नई रणनीति अपने व्यवसाय को लेकर बना सकते हैं आज।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशि 

आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। कुछ के वांछित स्थानांतरण भी हो सकता है। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। आज आपके पार्टनर और आप के बीच किसी पारिवारिक बात पर झगड़ा हो सकता है। थोड़ा टालने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी

मकर राशि 

आज कोई भी डील खासकर पैसे से जुड़ी और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी उसमें अधिक सतर्क और सावधान रहें। क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है। आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। कभी कभी कोई बात अवॉयड करना सही होता है। हर बात पर आज एक्शन लेने से बचें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- ब्राउन

कुंभ राशि 

आज आर्थिक मज़बूती का दिन है तो आप आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे। आप के इष्टबल को मजबूत करें। मेहनत करें दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के तर्क या संघर्ष से खुद को दूर रखें। काम कुछ स्लो चल सकता है परंतु फिर भी धैर्य रखना ही उचित होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी

मीन राशि 

प्रेम संबंधों से जुड़े जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपका पार्टनर आपको आज परेशानी से बाहर निकलने में सफल रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- संतरी

Share This Article