News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल 12 दिसंबर – जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे।

आज सिंह और मीन राशि के लोगों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आइए जानते हैं बाकि सभी राशियों के लोगों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

- Sponsored -

- Sponsored -

NewsPRLive- सोमवार 12 दिसंबर को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। इसके अलावा आज के दिन पुष्‍य नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज सिंह और मीन राशि के लोगों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आइए जानते हैं बाकि सभी राशियों के लोगों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष – मेष राशि वालों के लिए का आज का दिन शुभ है। समस्‍याओं का हल निकलने से आपको खुशी होगी। किसी दुविधा और बेचैनी से आज आपको राहत मिल सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में बिताने से मन में शांति का अनुभव होगा। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपनी निजी योजना किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। कोई दुरुपयोग कर सकता है। आपकी लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण चीज गुम हो सकती है। व्यापार में किसी भी अनुबंध को स्वीकार करने से पहले कार्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार में माहौल बेहतर रहेगा। आपसी सहयोग और सामंजस्य की आवश्यकता रहेगी।

वृषभ –वृषभ राशि वालों की दिनचर्या आज अच्‍छी रहेगी, क्‍योंकि योजना के अनुसार आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। वित्त से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के सकारात्मक परिणाम परिणाम प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। युवाओं को रोजगार का जो भी अवसर मिलेगा, उसमें लाभ होगा। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भाई-बहन या किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। किसी अनुभवी से सलाह से कोई फैसला करें। गुस्से और आक्रामकता की जगह शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी और हर कार्य समय से पूरा हो जाएगा। परिवार में एक दूसरे के प्रति प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन – मिथुन राशि वाल आज थोड़ा व्‍यस्‍त रहेंगे, क्‍योंकि आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी होने से काम बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में विशेष योगदान रह सकता है। किसी के मुश्किल समय में मदद करने से आपको खुशी मिलेगी और संतुष्टि का अनुभव होगा। मित्रों और संबंधियों से मेलजोल होगा और रिश्ते मधुर बने रहेंगे। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बनाते समय अधिक सावधानी बरतें और अपने बजट पर ध्‍यान दें। संतान की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। कोई बड़ा खर्च भी आ सकता है। व्यापार में स्थिति पहले की तरह बनी रहेगी और काम अधिक होगा।

कर्क – कर्क राशि वालों के लिए आज अच्‍छा दिन है, क्‍योंकि जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता प्राप्‍त होगी। परिवार की देखरेख या सुधार संबंधी कार्यों में भी ठीक-ठाक समय व्यतीत होगा। क्रोध और आवेग में आकर कोई फैसला करना नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि कुछ काम आपके मन के अनुसार न होने से खिन्‍नता रहेगी। अपनी बात शांति और धैर्य से रखने की कोशिश करें। कल्पना में न जीएं और वास्तविकता का सामना करें। व्यावसायिक गतिविधियों में भी आप काफी बिजी रहने वाले हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह –सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और सब कुछ आपकी योजना के अनुसार होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। घर में सभी रिश्तों के प्रति सम्मान एक दूसरे के रिश्ते को मजबूत करेगा। बच्चों के सामने आप सबसे अच्छे अभिभावक साबित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। निवेश से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की चूक हो सकती है। इसलिए ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले ठीक से जांच लें। किसी पड़ोसी की मुश्किल घड़ी में मदद करने से आपको सुकून प्राप्‍त होगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों में नई तकनीक का इस्तेमाल करें। परिवार के लोगों में आपस में स्नेह और प्रेम बना रहेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

कन्या -कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और किसी कार्य में सफलता प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। किसी भी तरह की दुविधा होने पर परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन से लाभ होगा। कुछ समय आत्मचिंतन में भी व्यतीत करें। भावुक होकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। थोड़ा व्यावहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है। दूसरों की मदद करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानी चल रही थीं आज उसमें कुछ सुधार होने की संभावना है।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। कुछ धार्मिक कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद न करें और ठंडे दिमाग से काम लें। अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है। आज किसी काम में अच्छा लाभ होने के योग हैं। पति-पत्नी में मधुर विवाद हो सकते हैं।

धनु – धनु राशि वालों का मन आज धार्मिक कार्यों में लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपके दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी रिश्तेदार से चल रहा विवाद सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित रूप से आप सफल होंगे। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, लेकिन अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखना सही है। भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में आज कुछ बदलाव के आसार हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

मकर – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल है। आप अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल खुद ही ढूंढने का प्रयास करेंगे और लाभ भी होगा। काम अधिक रहने पर भी आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मधुर संबंध रखेंगे। कोई अप्रिय घटना आपके मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे सकारात्मकता आएगी। विद्यार्थी और युवा गलत राह पर चलकर अपना नुकसान न करें। व्यावसायिक गतिविधियों में मंदी रहेगी। घर के बड़ों के सहयोग और मार्गदर्शन से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।

कुंभ – कुंभ राशि वालों का आज पैतृक जमीन से जुड़ा कोई मामला सुलझ जाने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। स्थान परिवर्तन से जुड़ी किसी योजना पर भी चर्चा हो सकती है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर कार्य करें और अपने दिमाग का भी प्रयोग करें। सामाजिक संबंध भी मधुर बने रहेंगे। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है। जोखिम भरे कार्यों में धन का निवेश न करें। व्यावसायिक गतिविधियों का मूल्यांकन गंभीरता से करें। घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

मीन – मीन राशि वालों को आज हर काम सावधानी से करने की जरूरत है और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्‍छी तरह से विचार कर लें। कहीं निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। कोई भी कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन लें। भावनाओं में बहकर किसी को कोई महत्वपूर्ण बात न बताएं। नहीं तो कोई फायदा उठा सकता है। किसी खास से मुलाकात और उनकी सलाह, दोनों ही लाभपूर्ण होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय हो सकता है। बदलते परिवेश के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.