News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल 19 जनवरी 2023 : जानें क्या कहते है आपके आज के सितारे।

- Sponsored -

- Sponsored -

मेष –शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान के बारे में सोचकर और उनके प्रदर्शन को देखकर प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ –घर के खर्चों को भी पूरा करेंगे। इससे आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है, लेकिन आप खुश भी रहेंगे। परिजनों का स्नेह और प्रेम देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मिथुन –आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क –आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के काफी करीब रहेंगे।

सिंह –आप अपने जीवनसाथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या –ससुराल से अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की कुछ समस्याएं सुलझाते नजर आएंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

तुला –नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक –प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने पुराने मित्र से दिल की बात करेंगे। आज सेहत में सुधार आने से मन भी प्रसन्न रहेगा।

धनु –दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद की संभावना बन सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।

मकर –घर-परिवार के साथ सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। शारीरिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव दूर करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

कुंभ –आपको अपने किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन –प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय का बर्ताव देखकर रिश्ते को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.