News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल 2 जनवरी 2023 : जानें क्या कहते है आपके सितारे।

- Sponsored -

- Sponsored -

मेष – आपको व्यवसाय में कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी तो बढ़ेगी समाज में भी आपको सम्मान मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज मन चाहा लाभ मिलने की संभावना है। महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, घर में काम की अधिकता से तबियत बिगड़ सकती है।स्व रोजगार करने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

वृष – आपके लिए आज का दिन विशेष है। आप अपने काम से संबंधित जिस कार्य में हाथ लगाएंगे वह अवश्य पूर्ण होगा परन्तु जल्दबाजी से आपको बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तरोताजा महसूस करेंगे। आपका रूझान सामाजिक गतिविधियों में रहेगा, आप गरीब बस्तियों में जाकर गर्म कपड़े अथवा उनके जरूरत की चीजें बांट सकते हैं।

मिथुन– आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन मित्रों के साथ सैर सपाटे में गुजरेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिल सकता है। किसी प्रकार का निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी पर अपने बड़ों से सलाह लेने से उचित मार्गदर्शन हो सकता है। आप बच्चों से उनके करियर के संबंध में बातचीत करेंगे और उचित सलाह भी देंगे। लेखन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है, किसी सेमिनार में भाग लेने जा सकते हैं। वहां उनकी प्रतिभा को सम्मान मिल सकता है।

कर्क – अपनी कार्य क्षमता में सुधार लाने के लिए प्रयास करें, आप अपनी काबिलियत से उच्च पद को प्राप्त कर सकते हैं। स्व रोजगार करने वालों आज आप कोई नवीन योजना शुरू कर सकते हैं, परन्तु सहकर्मियों से सहमति अवश्य ले लें। महिलाएं परिवार अथवा कार्य-क्षेत्र में भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। संतान की पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए, उनका ध्यान भटक सकता है। उच्चशिक्षा में लगे छात्रों को उचित अवसर मिलने की संभावना है।

सिंह – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी के श्रेष्ठ परिणाम मिल सकते हैं। समाज में आपको अलग पहचान मिलेगी और दोगुने उत्साह के साथ सामाजिक गतिविधियों में संलग्न होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, पदोन्नति की सूची में आज आपका ये नाम भी आ सकता है।

कन्या – आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा, जीवन साथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। साझेदारी में चल रहे व्यापार में आपको आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपसी सूझबूझ से आप समाधान ढूंढ लेंगे। जिन जातकों को कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई समस्या चल रही है उसका आज समाधान निकल सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

तुला – आज आपको अपने जीवन साथी से वित्तीय मामलों में अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपको आज पूरी निष्ठा के साथ अपनी पार्टनर का साथ निभाना चाहिए परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। मीडिया से जुड़े जातकों को वांछित लाभ मिल सकता है। विज्ञान जगत से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है, किसी नवीन आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

वृश्चिक – आपके लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आया है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज बेहतर रहेगा। आप किसी रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उपहार स्वरूप देने के लिए सोने का कोई आभूषण खरीदने जा सकते हैं, इस तरह आपकी अच्छी धन राशि खर्च होने की संभावना है। आपके व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। यह यात्रा पारिवारिक अथवा व्यवसायिक भी हो सकती है। समय के साथ आपके स्वभाव तथा जीवनशैली में बदलाव सकारात्मक परिणाम देने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान से लाभ मिलेगा।

मकर – आपके लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर हो सकता है, परन्तु आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रक्तचाप बढ़ सकता है,व्यवस्थित आहार का पालन करें तथा चिकित्सक से संपर्क करें। आपके अंदर संगठन संचालन की अद्भुत क्षमता होती है, जिसके दम पर आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का समाधान ढूंढ़ने में कामयाब होंगे और आपके प्रगति के रास्ते आसान हो सकते हैं।

कुंभ – अपनी वाणी तथा व्यवहार में संयम से काम लें, तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा या सामारोह में जा सकते हैं, जहां आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना भी बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है, जिसे आप अपनी लगन से समय पर पूरा करेंगे, अधिकारियों से सराहना मिल सकती है।

मीन – आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है, पर्याप्त आराम मिलने के बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को मेहनत से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। यह खर्च पारिवारिक अथवा व्यवसायिक भी हो सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.