News PR Live
आवाज जनता की

आज का राशिफल 20 जनवरी 2023: जानें क्या कहते है आपके सितारे।

- Sponsored -

- Sponsored -

मेष –  अगर आप ऑफिस में जॉब करते हैं तो आज आपको किसी अच्छे ऑफिस से ऑफर आ सकता है। दिल खुश रहेगा, सगे संबंधियों से बातचीत होगी।

वृषभ – भाई-बहन के सहयोग से किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।सगे संबंधियों से अच्छी बनेगी, स्वास्थ पर ध्यान दें।

मिथुन – घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका मन रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं।

कर्क- ऑफिस के किसी काम से आप दूर सफर पर जा सकते हैं। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। आज आपका अपने मित्र से मुलाकात होगा।

सिंह –धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है

कन्या-किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपके दिल को राहत महसूस होगा, आप परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम बने रहेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

तुला-कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है।

वृश्चिक –इस राशि के जो लोग हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है।आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

धनु – आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्य में सफलता प्राप्त होंगी।

मकर –आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है।कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है।

कुंभ – आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। आज आपके बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन –आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.