आज का राशिफल 22 नवंबर 2023 जाने क्या कहते हैं आपके सितारे।

Patna Desk

मेष -मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे बातते हैं कि आज आपको कामकाज में बेहद सतर्क रहना होग। आर्थिक फैसले और बड़े निर्णय सोच समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृषभ -वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज दिन भर एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा।

मिथुन -मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि अपने काम पर आप फोकस बनाए रखें। दूसरों को सलाह देने और समझाने में अपना नष्ट न करें नहीं तो परेशानी होगी।

कर्क -कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रहण योग में फंसे हुए रहेंगे ऐसे में आज आपका मन भावुक और विचलित हो सकता है।

सिंह -सिंह राशि के जातक आज लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। काम का दबाव रहने से कई बार आप क्रोधित भी होंगे जो आपकी छवि को खराब कर सकता है इसलिेए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

कन्या -कन्या राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज सितारों का पूरा साथ सहयोग मिल रहा है। आपकी राशि से सप्तम भाव में आकर चंद्रमा आज आपको कलात्मक अभिरुचि प्रदान करेंगे।

तुला -आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज पांचवे उपरांत छठे भाव में गोचर करेंगे।

वृश्चिक -आज वृश्चिक राशि के जातकों सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपकी राशि से पंचम भाव में आकर चंद्रमा आपको शिक्षा और करियर में उन्नति और लाभ दिलाएंगे।

धनु -आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिेए सुखद रहेगा। आपको आज सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन या भवन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज प्रयास में सफलता मिलेगी।

मकर -मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से तीसरे घर में आज चंद्रमा का संचार होने जा रहा है तो जोखिम वाले कार्यों में सतर्कता बरतें।

कुम्भ -कुंभ राशि के लिए सितारे बातते हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में गंभीरता पूर्वक चलना होगा। किसी से वाद विवाद होने की भी आशंका है इसलिए आज किसी से उलझने से आपको बचना होगा।

 

 

Share This Article