आज का राशिफल 25 अगस्त: कुंभ समेत इन राशि वालों के शत्रु भी मित्र बनने की करेंगे कोशिश, पढ़ें राशिफल

Patna Desk

NEWSPR DESK- ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 अगस्त को गुरुवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा कर्क राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर, वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-भौतिक सुख-संपदा से सम्‍बन्‍ध‍ित, आराम और भौतिक सुख-संपदा से सम्‍बन्धित चीजों में बढ़ोत्‍तरी होती दिख रही है। घर, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी है। विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-किया गया पुरुषार्थ सार्थक और प्रयास फलीभूत होगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी होगी। अपनों, भाई-बहन का साथ होगा। प्रेम कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्‍यवसाय सफल होगा। हर दृष्टिकोण से सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

Share This Article