आज का राशिफल 29 July 2022: देखें अपना आज का राशिफल, सावन मास के शुक्ल पक्ष के प्रारंभ होने पर क्या करें उपाय

Patna Desk

NEWSPR DESK- आज पुष्य नक्षत्र है। चन्द्रमा कर्क राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य चन्द्रमा प्रधान कर्क में गोचर कर रहे हैं। आज सिंह व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक राशिफल
आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल
शनि द्वितीय व सूर्य अष्टम हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर राशिफल
चन्द्रमा सप्तम व शनि इस में ही हैं। परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

कुंभ राशिफल
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला
खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गुड़ दान करें।

मीन राशिफल
मकर के शनि व कर्क के चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है।

कन्या राशिफल
पंचम शनि व कर्क का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशिफल
स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बंगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। मेष राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।

कर्क राशिफल
आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व नारंगी शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।पीले फलों का दान करें।

सिंह राशिफल
शनि का खष्ठम व सूर्य का कर्क गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गेंहू का दान करें।

Share This Article