आज का राशिफल 9 जनवरी 2023:जानें क्या कह रहे आपके सितारे।

Patna Desk

मेष – आज जॉब ढूंढ रहे लोगों की तलाश आज ख़त्म होगी। फ़ोर्स और डिफेंस से जुड़े लोगों को अधिक लाभ का समय और साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपके सितारे ऊंचाई पर हैं। आपके तो आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ -आज राजनीति से जुड़े लोगों का दबदबा कायम रहेगा। आपको व्यवसाय में थोड़ा घाटा होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही मान-सम्मान का ख्याल रखें। आज आपको अपने बजट को देखते हुए खर्चा करने की जरूरत है। आज ऑफिस में इधर-उधर की बातों की बजाए अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन -कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। परिवार में आज किसी ख़ास अतिथि के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस में आपके मेहनती कार्यों से बॉस काफी ज्यादा इम्प्रेस होंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

सिंह -आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो पाएंगे। किसी दोस्त को दिए हुए रुपए आज वापस मिलेंगे।

कन्या -किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। लेखकों की आज कोई लिखी गई किताब पब्लिश होगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर्स से मदद ले सकते हैं

तुला -शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। बड़ों के प्यार से घर का माहौल उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आपको अधिक धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी-मोटी नोक झोंक आज ख़त्म होगी। इससे रिश्ते में एकता आयेगी

वृश्चिक -आपके काम से खुश होकर आपके बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट करने का विचार बना सकते हैं। आपको अपने खान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में उत्साह का माहौल बनेगा। सर्जरी कराने का विचार बना रहे लोग आज किसी अच्छे सर्जन से मिल सकते हैं।

धनु –आज आपका दिन कारोबार में अच्छा लाभ कराने वाला है। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। क्रेडिट कार्ड से फालतू खर्चों से बचें। राजनीति से जुडें लोगों का मान सम्मान बढे़गा। अपने स्टाफ के साथ विनम्र स्वभाव के साथ पेश आएं।

मकर –आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में आपके सहयोगी काम में आपकी मदद करेंगे। किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह से ही अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार करें। अपने पार्टनर को बाहर घुमाने का प्लान बनायेंगे।

कुंभ –आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति को आज अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जो आगे चलकर उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन– आज आपका दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। जिस काम मे हाथ डालेंगे उसी में सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

Share This Article