आज कैमूर पहुंचेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,युवाओं व कार्यकर्ताओं कि भारी भीड़।

Patna Desk

 

कैमूर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन पर कैमूर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा जिस तरीके से उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा की हर कोई आवक हो जाएगा। वही भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वेदव्यास चौबे ने कहा कि कैमूर जिले के युवाओं में काफी जोश के साथ-साथ खुशी की लहर है इसी कड़ी में किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वेदव्यास चौबे ने कहा कि ऐसा प्रदेश अध्यक्ष अभी तक बिहार मे कोई नहीं रहा आने वाला बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान होंगे सम्राट चौधरी। उन्होंने यह भी कहा कि इनसे अच्छा बिहार बीजेपी में कोई मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हो ही नहीं सकता है। इसी कड़ी में वेदव्यास ने एक स्लोगन बोलते हुए कहा कि हर-हर सम्राट घर-घर सम्राट कैमूर के युवा काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

वहीं इसी कड़ी में अपनी उत्साह को जगाते और दिखाते हुए भाजपा बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सिसीर चौबे ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के दमदार, शानदार, जानदार के साथ ही साथ ईमानदार प्रदेश अध्यक्ष हैं इनका जोर कोई नहीं है श्री चौबे ने यह भी कहा की जिस इस तरह से बिहार में कोई प्रदेश अध्यक्ष अभी तक कोई नही रहा हैं। यही नहीं पार्टी के प्रति समर्पित रहते हैं, ऊर्जावान है जो बिहार में भाजपा को आगे बढ़ाने की हुनर देखी जा सकती है ऐसा प्रतिभा किसी और में नहीं है पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी है।

वहीं कैमूर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कैमूर आने से युवाओं में गजब की खुशी व काफी उत्साह देखी जा सकती है। युवा हमारे पार्टी के करणधार माने जाते है कैमूर में उत्साह का माहौल है वहीं जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आने की खुशी कैमूर में पुरजोर है। युवाओं के बल पर 2024 और 2025 में फिर पुन वापसी भाजपा करने जा रही हैं देश और राज्य में।

Share This Article