आज मंगल पांडे की जयंती, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज 157 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती है। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने  उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि पांडे ने 1857 में ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। जिसके बाद देश में विभिन्न स्थानों पर आजादी के लिए आवाजें उठने लगी थीं।

ऐसा माना जाता है कि यह भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था। पांडे का जन्म आज ही के दिन 1827 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें 1857 में ब्रिटेश शासन ने उन्हें फांसी दे दी थी। वर्ष 1827 में बलिया के नगवा में उनका जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ। शायद परिवार को उनका सेना में जाना पसंद नहीं था। वो ब्राह्णण सिपाही मंगल पांडे थे, जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोही भी कहा जाता है। ये भी कहा जाता है कि अगर वो नहीं होते तो आजादी की लड़ाई की चिंगारी उस तरह 1857 में सुलगी ही नहीं होती।

जब अंग्रेज अफसरों ने मंगल पांडे को गिरफ्तार करना चाहा तो उन्होंने खुद को गोली मारकर मरना बेहतर समझा। अपने पर गोली दाग दी लेकिन मरने की बजाए मंगल पांडे जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज हुआ। ठीक होने के बाद उनका कोर्ट मार्शल किया गया। जिसके बाद उनको फांसी की सजा सुनाई गई। 08 अप्रैल 1857 को यानि मुश्किल 15 दिनों के भीतर ही उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया लेकिन मंगल पांडे का नाम अमर हो गया।

Share This Article