आज महाशिवरात्रि: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, जानिए पूजा का शुभ समय

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज भोलेनाथ का पर्व महाशिवरात्री को लेकर  जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे। बता दें कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानि कि आज महाशिवरात्रि का पर्व है।

आज के दिन भगवान शिव में आस्था रखने वाले लोग व्रत रखते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर इस तरह से आप व्रत रख सकते। महाशिवरात्री की पूजा मुहूर्त जानिए…

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: शाम 06:27 से रात 09:29 तक

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय: रात 09:29 से 12:31 तक

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: रात 12:31 से 03:32 तक

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय: रात 03:32 से सुबह 06:34 तक

महाशिवरात्रि की यूं तो कई प्रचलित मानयताएं हैं। जिसमें से एक सबसे महुत्वपूर्ण है कि महाशिवरात्रि पर ही  माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। कहा जाता है कि मां पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। जिसके फल के रूप में उनका विवाह भगवान शिव से हुआ था। इसलिए आज के दिन कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं। वहीं पुरुष और शादी शुदा महिलाएं भी इस व्रत को करते हैं।

Share This Article