News PR Live
आवाज जनता की

आतंकी हमले में बिहार के मजदूर की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, सहायता राशि देने की घोषणा, दो लोग हैं धायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पुलवामा में आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले मजदूर मो. मुमताज की मृत्यु पर मुख्यमंत्री मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने मो० मुमताज के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख रूपये देने की घोषणा की। बता दें कि गुरुवार को आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। जिसमें बिहार के रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। इस घटना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काफी दुखद बताया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत मोहम्मद मुमताज के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया था कि ये लोग गदूरा गांव में एक टेंट हाउस में काम करते थे। हमले के वक्त ये सभी सूती बिस्तर बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक आतंकियों द्वारा इन पर हमला किया गया। जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.