आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा :नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस घटना में एक व्यक्ति को पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दिवाकर कुमार और विश्वनाथ कुमार नामक दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया।

दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान अचानक गोली चल गई और दिवाकर कुमार के पैर में गोली लग गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोलीबारी के साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हुई जिसमें विश्वनाथ कुमार भी घायल हो गया।घायल दिवाकर कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि विश्वनाथ कुमार को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फर्द बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article