आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, आठ की हालत गम्भीर

PR Desk
By PR Desk

डीएन मौआर

औरंगाबाद। दाउदनगर थाना क्षेत्र के आंछा गाँव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें आठ की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।

गोलीबारी की घटना के बाद गांव में पहुंचे सुरक्षा बल।

मामले में ग्रामीणों के मुताविक यह विवाद कई दिनों से चल रही थी। जिसका सूचना दाउदनगर थाना को भी दी गई थी। लेकिन पुलिसिया लापरवाही के कारण आज इतनी बड़ी घटना हो गई। अगर समय रहते इस विवाद पर पुलिस प्रसासन के द्वारा अमल किया जाता तो आज यह घटना को टाला जा सकता था। आज भी स्थानीय पुलिस इस घटना सूचना दिया गया और पुलिस प्रसासन समय से पहुँच भी गई लेकिन मूकदर्शक बन कर देखती रह गईं।

ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।

जब कुछ पत्रकारों के द्वारा इस घटना की सूचना जिला के आला अधिकारियो को दिया गया और जिला से कई अला अधिकारी मौके पर पहुच गये है। और पूरे गाँव पुलिस छानी में तब्दील होगया है। वही जब इसबिन्दु पर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी से वार्ता किया गया तो उसने वार्ता के दौरान बताया कि यह विवाद ट्रासफार्मर को लेकर हुआ है।जिसमे कई लोगो की घायल होने की सूचना मिल रही है।जब गोलीबारी होने की बात पूछी गईं तो वह भी इस बिन्दी पर कुछ कहने से परहेज किया और बताया कि यह जाँच की बिषय है। अभी भी मौके पे जिला के कई अला अधिकार कैम्प किये हुये है और घटना की तहकीकात की जा रही है।

Share This Article