आरसीपी सिंह के नेतृत्व में हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, शाम 4 बजे होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, ललन सिंह बन सकते हैं जेडीयू के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष

Patna Desk

NEWSPRडेस्क |दिल्ली में आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्याकारिणी की बैठक होने वाली है। अटकलें लगाई जा रही है कि बैठक में आर जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का एलान होगा। चर्चा है कि ललन सिंह पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मिल रही जानकारी के अनुसार, अब दोपहर तीन बजे जेडीयू सांसद सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे, उसके बाद फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य शामिल होंगे और इनमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। बता दें कि वर्तमान में आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि आज जदयू में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है. एक व्यक्ति, एक पद की नीति पर चलने वाली जदयू ने 31 जुलाई को ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का फैसला लिया था

Share This Article