आरा में कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने की बजट की प्रशंसा, कहा- दूरगामी परिणामों को साकार करने वाला बजट है

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरा के एक होटल में में आज कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के सभी वर्गों के सुख, समृद्धि और खुशहाली को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है और सरकार का यह बजट दूरगामी परिणामों को साकार करने वाला बजट है। कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह शनिवार को आरा के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार में वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए पेश किए गए बजट में किसानों के लिए गंगा किनारे के पांच किलामीटर के दायरे में गंगा कॉरिडोर का निर्माण कर जैविक खेती का प्रावधान किया गया है तो युवाओ के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओ के उन्नति,समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए कई योजनओं को धरातल पर उतारने के लिए यह बजट पेश किया गया है। जलवायु परिवर्तन से निपटने  के लिए भी सरकार ने योजनाएं लागू की है और इसके लिए बजट बनाया है।

कृषि मंत्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे दुनिया के बड़े बड़े और विकसित देशों की अर्थ व्यवस्था ध्वस्त हो गई किन्तु भारत के किसानों ने भारतीय अर्थ व्यवस्था को कमजोर नही होने दिया। भारत वैश्वीक महामारी के संकट को झेलने के बाद भी आत्मनिर्भरत्ता का इतिहास रचने में लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा,उपाध्यक्ष लव पाण्डेय,  मंत्री वंदना राजवंशी, जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर, नवीन प्रकाश,मीडिया प्रभारी संजय सिंह, सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article