आरा में गली के विवाद को लेकर फायरिंग,कांच गड़ने से युवती घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR Desk आरा: नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन नगर मोहल्ले में बुधवार की शाम गली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान कांच गड़ने से एक युवती घायल हो गई।जिसके बाद उसका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवती बिहिया थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की 20 वर्षीया पुत्री रोहिणी सिंह है।

घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इधर घायल यूपी के चाचा अजीत सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी की मां की एक माह पूर्व ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई थी। जिसको लेकर वह एक माह से उन्हीं के घर पर रहती है। उन्होंने बताया कि उनके मौसेरे भाई संजय सिंह से मोहल्ले के हीं एक युवक से गली को लेकर आज शाम विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। उसी दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान गोली घर में लगे कांच पर लग गई। जिससे कांच टूट कर उनकी भतीजी रोहिणी कुमारी के कान में जा लगा। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं दूसरी ओर जख्मी युवती के चाचा अजीत सिंह ने मोहल्ले के ही अभिषेक कुमार नामक युवक पर गली के विवाद को लेकर झगड़ा करने एवं फायरिंग करने का आरोप लगाया है। साथी उन्होंने उसके द्वारा करीब चार राउंड फायरिंग करने की बात कही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article