News PR Live
आवाज जनता की

आरा में धारदर हथियार से गला काट हत्या कर फेंका गया छात्र का शव बरामद,सनसनी।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलडुमरा एवं सारंगपुर गांव के बीच खेत से रविवार की सुबह धारदार हथियार से गला काट हत्या कर फेंका गया एक छात्र का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना गांव में फैलते ही उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या करने के भी बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलडुमरा गांव निवासी साजन प्रसाद उर्फ कलेक्टर प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है एवं वह इंटर का छात्र था। इधर मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर पर था। उसी बीच उसका एक दोस्त उसके घर उसे बुलाने के लिए आया था। जिसके बाद वह अपने दोस्त के साथ शाम करीब 7 बजे घर से निकल गया। देर रात बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। रविवार की सुबह जब वे लोग शौच करने के लिए बधार की ओर गए। तभी उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसका गर्दन कटा है और वो खून से लथपथ मृत अवस्था में खेत में पड़ा है। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसके दोस्त के द्वारा जब उसके मोबाइल पर कॉल किया गया तो किसी लड़की ने उठाया था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसने उसकी धारधार हथियार से गला काटकर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है।

लेकिन उसने किसी भी व्यक्ति एवं किसी भी उसके दोस्त पर किसी प्रकार का आरोप या आशंका नहीं जताया है। वहीं उसने बताया कि उसके दोस्त से पूछताछ करने के बाद ही पता चल पाएगा कि वह किस लड़की से बात करता था और किस ने उसकी हत्या कही गई की है। वही उसने प्रेम-प्रसंग के कारण उसकी हत्या होने की भी आशंका जताई है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मांस सुनैना देवी,एक भाई राजू कुमार व तीन बहन दुर्गा देवी, सुमन देवी एवं प्रिया कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां सुनैना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.