आरा में पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर फेंका गया इंजीनियर का शव बरामद।

Patna Desk

 

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थिति निर्मित कोल्ड स्टोर से शुक्रवार की शाम पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर फेंका गया एक इंजीनियर का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना एसआई खुशबू कुमारी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के मिश्रकर्मा गांव निवासी हरी शंकर दयाल मिश्रा का 29 वर्षीय पुत्र विकास मिश्रा है। वह पेशे से इंजीनियर था एवं दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। इधर मृतक के पिता हरी शंकर दयाल मिश्रा ने बताया कि वह दिल्ली में ही बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर के पढ़ाई के लिए एडमिशन भी कराया था। साथ ही वह दिल्ली में ही स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम भी कर रहा था। 4 माह पूर्व दिल्ली से वापस गांव आया था। इसके बाद उसने रिश्तेदार के यहां जो भी शादी समारोह था सभी को उसने अटेंड किया। इसके बाद सोमवार को उसने अपने सभी डाक्यूमेंट्स को लेकर घर से आरा के लिए निकला और कहा कि बिहार पुलिस का कोई फॉर्म आया है। जिसे मैं अप्लाई करना है। इसके बाद में टिकट बनवा कर आरा दिल्ली के लिए निकल जाऊंगाम जिसके बाद उसने मंगलवार को अपने परिजन से मोबाइल से बात की थी। इसके बाद बुधवार को उस ने फोन नहीं किया। गुरुवार को उसने फोन किया कि मैंने फॉर्म अप्लाई कर दिया है और मैंने टिकट भी बना ली है। अब मैं आरा सही दिल्ली निकल जाऊंगा। इसी बीच उन लोगों को सूचना मिली के बाजार समिति स्थित अर्धनिर्मित कोल्ड स्टोर में उसका शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर परिजन आरा पहुंचे। वहीं दूसरी और मृतक के पिता हरी शंकर दयाल मिश्रा ने बताया कि गांव के हैं दो व्यक्तित्व खेत को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आठ माह पूर्व मारपीट भी हुई थी। जिसमें उसका हाथ टूट गया था और उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को उठाने के लिए उन लोगों द्वारा दबाव भी बनाया जा रहा था। इसी विवाद के कारण उन्होंने गांव के ही बाघा मिश्रा एवं लाला मिश्रा नामक युवकों पर अपने पुत्र की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर शव को फेंकने आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही हैं। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां उषा देवी,दो भाई गुप्तेश्वर मिश्रा,अमरनाथ मिश्रा व दो बहन पूजा कुमारी एवं प्रीति कुमारी है।। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article