- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- आरा लोकसभा में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।यहां कुल 14 कैंडिडेट मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दो बार से सांसद व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और ईंडी गठबंधन से भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद के बीच है। सुदामा प्रसाद अभी तरारी से विधायक हैं।
बता दे भोजपुर जिले में दो बार से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार आरके सिंह जीत रहे हैं। तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताते हुए एक बार फिर से आरा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ ईडी गठबंधन समर्थित भाकपा माले ने पिछली हार का बदला चुकाने मैदान में उतरी है। 2019 में भाकपा माले को मिली करारी हार को जीत में पलटने के लिए इस बार तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद को मैदान में उतारा गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

