इंजीनियर हत्या मामले में पत्नी की खूनी प्रेम कथा: पहला बच्चा पति का तो दूसरा बचपन वाले प्रेमी से हुआ, पति बीच में बना दीवार तो उतार दिया मौत के घाट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के फुलवारीशरीफ में कुछ महीने पहले एक इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने ईद वाले दिन ही प्रेमी के साथ पति की कुकर से कूच कर मारपीट कर हत्या कर दी थी। हत्या के ठीक एक दिन पहले ही वह दिल्ली से परिवार संग ईद मनाने यहां आए थे।

महिला ने पुलिस के सामने लूट की कहानी लिखी थी। पर पुलिस उनसे भी शातिर उनहें सबूतों के साथ पकड़ लिया। इस मामले में सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि पत्नी के दो बच्चे हैं। जिसमें पहला बच्चा तो पति का है। दूसरा बच्चा बचपन के प्यार यानी महिला के प्रेमी का है। दोनों बच्चे भी दोनों ही लोग पति और प्रेमी को पिता मानते थे।

आरोपी बीवी शहनाज और कमाल के बीच स्कूल में पढ़ने के दौरान क्लास 6 से प्यार शुरू हुआ था। दोनों के प्यार के चर्चे स्कूल में काफी हो गए थे। इस के कारण प्रधानाध्यापक ने दोनों का स्कूल से नाम काट कर निकाल दिया था। इसके बाद कमाल मदरसा में पढ़ने चला गया और शहनाज घर में रह कर ही पढ़ने लगी, लेकिन फिर भी दोनों में प्रेम संबंध बरकरार रहा। जिसके बाद महिला की 15 सील कू उम्र में 40 साल के इंजीनियर से शादी करा दी थी। उनकी शादी 16 साल पहले साल 2006 में हुई थी।

जफरउद्दीन दुबई में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर थे, जो एक वर्ष में एक माह के लिए अपने घर आते थे। इसी बीच शहनाज परवीन अपने प्रेमी नन्हे उर्फ कमाल के साथ संबंध बनाए रखती थी। जिसके बाद सइस बात की जानकारी उसके पति को लग गई। वहीं कोविड के टाइम पर काम ठप हुआ तो वह भारत आ गए। जिस दौरान पत्नी और प्रेमी का मिलन मुश्किल हो जा रहा था। जिससे निजात पाने के लिए पति को रास्ते से हटा दिया।

Share This Article