इंटरनेशनल टाइगर डे पर पटना जू के चार सावकों का नामकरण, पर्यावरण मंत्री ने रानी,विक्रम,मगध और केसरी रखा नाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज इंटरनेशनल टाइगर डे है। आज के दिन पटना जू को चार नए सावकों के नाम मिले हैं। संजय गांधी जैविक उद्यान में कुछ महीने पहले जन्मे 4 नए सावक का नामकरण किया गया। बता दें कि वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने चार नए सावक को नाम दिया है। जिसमें विक्रम, मगध, केशरी तीन नर और एक मादा का नाम रानी रखा गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के बाद बाघ का नामकरण किया गया है। वहीं बिहार में काफी संख्या में बाघ मिला है। बाघ के संरक्षण को लेकर काफी काम किया जा रहा है। कैमूर में भी बाघ देखने को मिला है। अब बिहार के बक्सर में भी विटीआर बनाया जा रहा है।

बता दें कि चारों शावकों का जन्म 2 महीने पहले 25 मई को हुआ था। इनके जन्म के बाद जून में बाघ और बाघिन की संख्या 5 से बढ़कर 9 हो गई। चारों शावक में दो सफेद और दो बाघ सामान रंग का हैं। चार शावक स्वस्थ हैं और बेहद चंचल है। बच्चों और मां को हर वक्त सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में रखा जाता है। उनका खास ध्यान भी रखा जाता है।

Share This Article