इंडिगो एयरलाइंस से हुई बड़ी भूल, पहुंचाना था पटना मगर फ्लाइट पहुंचा दी उदयपुर।

Patna Desk

इंडिगो एयरलाइंस की शिकायतें तो आए दिन मिलती रहती हैं मगर हाल में ही एक और घटना घटी। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से पटना जाने के लिए निकले पैसेंजर फ्लाइट को उदयपुर पहुंचा दिया। यात्रियों की शिकायत के बाद एयरलाइंस को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसे वापस दूसरे दिन पटना के लिए रवाना किया गया। यात्री ने इसकी शिकायत डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से की है। DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की ऐसी गलतियाँ आए दिन ही सामने आते रहती हैं इंडिगो ने एक महीने में दूसरी बार ऐसा किया है। इससे पहले एयरलाइंस ने 13 जनवरी को इंदौर जाने वाले यात्री को नागपुर पहुंचा दिया था। इधर, यात्री की शिकायत के बाद DGCA ने एयरलाइंस कंपनी से जवाब मांगा है। बोर्डिंग से पहले बोर्डिंग पास को नियमानुसार दो बिंदुओं पर चेक किया जाता है तो वह गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया?

 

इसके बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर अफसर हुसैन ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद एयरलाइन उसी दिन यात्री को फ्लाइट से वापस दिल्ली लाई। दिल्ली में एक दिन स्टे करने के बाद 31 जनवरी को उसे फ्लाइट से पटना भेजा गया।

 

जिसके बाद  DGCA का कहना है कि बोर्डिंग पास ठीक से चेक नहीं हुआ

DGCA के एक अधिकारी ने बताया- हमें यात्री ने शिकायत की है। बोर्डिंग से पहले बोर्डिंग पास को नियमानुसार दो बिंदुओं पर जांचा जाता है तो वह गलत फ्लाइट में कैसे चढ़ गया? जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यात्री के बोर्डिंग पास को अच्छी तरह से स्कैन क्यों नहीं किया गया। हमने इस मामले में कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इंडिगो ने इस मामले पर शुक्रवार को बयान जारी करके कहा- हमें 6E-319 दिल्ली-उदयपुर उड़ान में एक यात्री के साथ हुई घटना की जानकारी हैं। हम इस मामले में अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यात्री को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने गो फर्स्ट एयरलाइन पर 10 लाख जुर्माना लगाया है। दरअसल, 9 जनवरी को गो फर्स्ट की फ्लाइट 55 यात्रियों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गई थी। जांच में पाया गया कि कम्युनिकेशन में हुई दिक्कत की वजह से यह गड़बड़ी हुई।

कुछ दिन पहले ही एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया।

Share This Article