इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने आसरा गृह में रहने वाले बुजुर्गों से की मुलाकात, भजन कीर्तन किया…सुनी उनकी परेशानी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की सदस्याओं ने आसरा गृह में रहने वाले मानसिक रूप से कमजोर और वृद्ध महिलाओं के बीच मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने वहां अपना समय व्यतीत किया। जहां पूनम त्रिवेदी जो की आर्ट ऑफ लिविंग की योग गुरु हैं। उन्होंने भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं से मेडिटेशन कराया गया तथा फल भी बांटे गए।

क्लब की अध्यक्ष श्वेता झा और अन्य सदस्यों ने कहा की आसरा गृह में उन्हें कुछ समय बिता कर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। इसके साथ इस सामाजिक संस्थान में मौजूद महिलाएं भी हम सबके साथ बहुत खुश दिखाई दीं। समाज से उपेक्षित इन महिलाओं के लिए क्लब ने आने वाले इस पूरे वर्ष में कुछ और नए नए प्रोजेक्ट करने का निश्चय किया है।

जिससे इन महिलाओं को कुछ खुशी दे कर हम सदस्यों के दिल को भी खुशी और सुकून मिल सके। इस प्रोजेक्ट में क्लब की पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार कस्तूरी घोषाल के साथ डॉक्टर माला सिंह, रजनी सिन्हा, सचिव संध्या सिन्हा, सपना, कुमकुम वैश्क़यार, रेखा सिन्हा, अनुभा गुप्ता उपस्थित थीं। बता दें कि इनर व्हील क्लब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था है और इस तरह के कार्य को हमेशा से ही करती आई है। कार्यक्रम की जानकारी संपादिका संजुला वर्मा ने दिया।

Share This Article