इश्क का मामला: ओडिसा की लड़की ट्रेन से पहुंची पटना, मांगी पटना पुलिस से मदद, बोली- प्रेम विवाह के बाद घरवाले पीछे पड़े हैं बचाओ

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। इश्क अच्छे अच्छों को अंधा कर देता तब क्या घर परिवार कुछ नजर नहीं आता। ऐसा ही एक मामला पटना महिला थाना से आया है। जानकारी के मुताबिक ओडिसा की रहने वाली एक लड़की ट्रेन से पटना पहुंच गई। जिसके बाद सीधा पटना महिला थाना पहुंचकर उसे बचाने की गुहार लगाने लगी। लड़की ने कहा कि वह बालिग है और एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के कारण घर वाले उसके पीछे पड़ गए और ओडिसा पुलिस ने उसे पकड़ लिय़ा। जिसके बाद जैस तैसे वह जान छुड़ाकर पटना पहुंच गई।

लड़की भुवनेश्वर की रहने वाली है। पुलिस उसके भागने के बाद उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार उसके लोकेशन को ट्रेस कर लिया। भुवनेश्वर पुलिस को लोकेशन पटना का मिला फिर देखा कि लोकेशन पटना महिला थाना का है। तो पुलिस ने महिला थाना में संपर्क किया और लड़की को कस्टडी में लेने के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि वह भुवनेश्वर से रवाना हो रहे तब तक लड़की को कस्टडी में ही रखने। इधर लड़की पटना महिला थाना में खुद को बालिग बताते हुए उसकी मदद करने की गुहार लगाने लगी।

वहीं पटना महिला थाना प्रभारी क कहना है कि लड़की बालिग है। उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जाएगी। उसे भुवनेश्वर  पुलिस के साथ तब ही भेजा जाएगा जब वह खुद तैयार होगी। लड़की इधर वापस न जाने की जिद पर अड़ी है।

Share This Article