इस जंगल से मिली युवक की सड़ी हुई लाश, यहां पहले मिला था महिला का शव, जानें क्या है पूरा मामला

Sanjeev Shrivastava

पंकज मिश्र

आसनसोलः  सलानपुर थाने के रूपनारायणपुर चौकी के नीचे हिंदुस्तान केबल्स लोअर केसिया के छातीमताल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जितपुर पंचायत के नामकेसिया गाओ के समीप छातीम तला के जंगल के एक गड्ढे से एक अपरिचित का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। स्थानिय लोगों का मानें तो इस जंगल से कुछ दिन पहले एक महिला का शव भी बरामद किया गया था।

 इससे पहले गुरुवार की दोपहर, लोअर कैशिया में कुछ स्थानीय लोगों रास्ते से गुजरने समय सड़क के पाश के एक जंगल से खराब बदबू के गंध मिला  और जब आसपास  कुछ कुत्तोंको घूमते हुए देखा, तो लोगों ने सामने जाकर देखा कि एक गड्ढे में सड़ी हुई लाश है। तभी लोगों ने रूपनारायनपुर फाड़ी को खबर देनेसे मौके पर रूपनारायनपुर पुलिस आकर शव को रूपनारायणपुर चौकी लाया गया।

कारखाना बंद होने के बाद लगातार मिल रही है लाश

लेकिन  ऐसी घटना बारबार होने से लोगों ने सवाल  उठाया  कि हिंदुस्तान केबल्स कारखाने के बंद होने के बाद से  विभिन्न क्षेत्रों से शव बरामद किए जा रहे हैं, आम लोगों पुलिस पर सवाल उठाते हुए यह है कि प्रशासन क्षेत्र में क्या कर रहा है। कुछ दिन पहले हिंदुस्तान केबल्स के जंगल से एक महिला के शव बरामद हुयी थी आज फिर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इस अज्ञात व्यक्ति के शरीर की तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उसे मार दिया और उसे गड्ढे में दफना दिया। इस घटना के बारे में सटीक जानकारी तभी सामने आएगी जब इस व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी। रूपनारायणपुर चौकी की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात पर गौर कर रही है कि क्या किसी थाने या चौकी में कोई लापता व्यक्ति की रिपोर्ट लिखायी गयी थी कि नहीं।

Share This Article