उपचुनाव में जीत से प्रफुल्लित हो उठे मुख्यमंत्री नीतीश, जदयू कार्यलाय में उनका भव्य स्वागत, जानिए किस तरह मुख्यमंत्री ने जीत का जनता को दिया श्रेय

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में जदयू का जीत के बाद मुख्यमंत्री जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत फूलों की विशाल माला पहनाकर किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ कई नेता मौजद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेहद खुश हैं। उपचुनाव में जीत की खुशी उनके समेत सभी नेताओं के चेहरे पर आज साफ दिख रही।

वहीं पार्टी के जीत से उत्साहित नीतीश कुमार ने कहा कि यह बिहार के लोगों की खुशी है। मैं सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूं। जब तक आप चाहेंगे तब तक हम केवल जनता की सेवा ही करेंगे। जनता ही मालिक है। विपक्ष कुछ भी बोलते हम उसपर कोई बयान नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने तमाम कार्यकर्ता और नेताओं का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि उनकी रूची केवल काम करने में हैं। बोलने के लिए कोई कुछ भी बोलता रहता लेकिन जनता ने तो बता ही दिया सब। इसके साथ ही उन्होंने तारापुर और कुशेश्वर स्थान की जनता का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद किया। इस जीत के बाद सभी के चेहरों पर खास खुशी झलक रही थी। कल जीत के बाद कार्यालय में मिठाई बांटी गई और जश्न मनाया गया।

Share This Article