एक्शन में सीएम योगी,बुलडोजर का एक्स्ट्रा डोज, ऑपरेशन लंगड़ा से थर्राया माफिया राज….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव परिणाम और आचार संहिता हटने के बाद यूपी की योगी सरकार सुपर एक्शन मोड में दिख रही है. बता दे की बुलडोजर एक्शन के साथ ही ताबड़तोड़ पुलिस एनकाउंटर से अपराधियों और लैंड माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. . वहीं इनमें दो इनामी बदमाश ढेर हुए हैं, जबकि 20 से अधिक अपराधी ऑपरेशन लंगड़ा के तहत गिरफ्तार किए गए हैं.

वहीं बुलडोजर एक्शन की बात करें तो अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई में तेजी आई है. 4 जून के बाद से अब तक 4 बड़े बुलडोजर एक्शन हुए हैं. इनमे से लखनऊ के अकबरनगर में अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनी के खिलाफ आज भी बुलडोजर एक्शन जारी है. प्रदेश में ही नहीं देश में सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन लखनऊ के अकबरनगर में चल रहा है. बुलडोजर के इस एक्स्ट्रा डोज से अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनियों में भी दहशत देखने को मिल रही है. इसके अलावा उन्नाव, प्रयागराज आगरा में भी अवैध निर्माण के खलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article