News PR Live
आवाज जनता की

एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर से ट्रेन हुई डीरेल, 50 यात्री घायल…लोग बोले-विस्फोट जैसी आवाज के बाद सब नीचे गिरे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिलासपुर से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन आ रही ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। जिसमें कुल 50 पैसेंजर घायल हो गए। बताया जा रहा कि घटना देर रात की है। हादसा महाराष्ट्र के नागपुर रेल मंडल में हुआ। टक्कर से ट्रेन का एसी कोच बेपटरी हो गया। जिसके कारण ऊपर की बर्थ पर सो रहे यात्री नीचे आ गिरे। बुरी तरह से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी खड़ी थी और उसी ट्रैक पर ट्रेन भी आ गई। हालांकि ये तो लोको पायलट की सजगता थी कि बड़ा हादसा टल गया। फिर भी ट्रेन बेपटरी हो गई। लोको पायलट को जानकारी मिलते ही उसने काफी पहले ब्रेक लगा ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित कर लिया। वहीं हादसे के बाद यात्रियों का इलाज करके उनको वापस दूसरी ट्रेन से भेज दिया गया।आ

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना देर रात करीब 1.20 बजे की है। बता दें कि बिलासपुर से भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बिलासपुर से रवाना हुई थी। गोंदिया-गुदमा रेल खंड के बीच रेड सिग्नल था। इसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन को दो मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद ट्रेन फिर से आगे बढ़ने लगी। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी।

मालगाड़ी से टक्कर के बाद यात्रियों को जोरदार विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी और झटका मारते हुए ट्रेन रुक गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई। मौके पर अफर-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं जानकारी पर पहुंची टीम ने डिरेल हुई बोगी को अलग किया। इसके बाद सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.