एक महिला और 12 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र के हरना महागमा रोड के कोथोटिया बहियार में दो अज्ञात शव को देख ग्रामीण ने गोराडीह पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दो अज्ञात शव को बरामद किया। जिसमें एक महिला और एक बच्चे  का शव मिला है।

महिला का उम्र करीब 50 साल और लड़के की उम्र 12 वर्ष बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई है। वही पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि कहीं अन्य जगह पर हत्या कर शव को लाकर यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस मृतक का पता करने में जुट गई है। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर हत्या क्यों की गई।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article