एक विवाह ऐसा भी, लड़का दोनों पैर से विकलांग और लड़की पीठ से कुंवर, समाजसेवी ने दोनों की हिंदू रीति रिवाज से करवाई शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सच ही कहा गया है कि जोड़ियां ऊपर से ही तय होकर आती है। यूं तो आप लोगों ने कई अनोखे जोड़ियों को एक होते देखा होगा। कई अनोखी शादियों को भी देखा होगा लेकिन यह शादी बिल्कुल अलग है। लड़का दोनों पैर से विकलांग है और लड़की पीठ से कूबड़ है।

बता दें कि दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी लेकिन भागलपुर नाथनगर के युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने इस पर पहल की और 2 विकलांग युवक युवती को शादी के पवित्र बंधन में जोड़ डाला। शादी में लड़की और लड़के वाले के सारे परिजन भी मौजूद थे। दोनों की शादी बाबा भूतनाथ मंदिर में सारे हिंदू रीति रिवाज व विधि विधान के साथ रचाई गई।

दोनों युवक युवती की पहचान चौधरी डीह निवासी शंकर यादव का पुत्र बबलू यादव और साहिबगंज बिंद टोली निवासी चमरू रजक की बेटी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। लड़की के पिता चमरू रजक, लड़का का पिता शंकर यादव, समाजसेवी विजय कुमार यादव, यादव, जय कांत यादव के अलावे दर्जनों लोग शादी स्थल पर मौजूद थे। इस पवित्र मौके पर वर वधु को सभी लोगों ने ढेरों आशीर्वाद दिए।

युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने कहा कि दोनों विकलांग के अभिभावक कई दिनों से चिंतित थे। शादी को लेकर। मैंने सोचा दोनों को अगर एक सूत्र में बांध दिया जाए तो इससे अच्छा और नेक कार्य कुछ नहीं हो सकता है। यही सोच कर हम सभी ने मिलकर दोनों को एक सूत्र में बांधा और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देते हुए इसे संपन्न कराया दोनों के अभिभावक और दोनों वर वधु काफी खुश हैं।

रिपोर्ट:- श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article