एक से 21 सितंबर तक वर्चुअल रैली करेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश

PR Desk
By PR Desk

सन्नी कुमार

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है। उसे देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इनमें जहां जदयू छह सितंबर को प्रदेश में वर्चुअल रैली करने जा रही है। वहीं अब कांग्रेस ने भी वर्चुअल रैली करने की तैयारी शुरु कर दी है। आगामी एक सितंबर से कांग्रेस राज्य में बड़े पैमाने पर वर्चुअल रैली करने जा रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बिहार प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि इस बार प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिए पार्टी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि आगामी एक से इक्कीस सितंबर तक पार्टी सभी जिलों में वर्चुअल रैली करने जा रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ चुनाव में उतरने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Share This Article