- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर- हर घर नल जल योजना के तहत बुडको के द्वारा पानी का पाइप बिछाया जा रहा है। लेकिन भागलपुर के जरलाही अमरपुर मुख मार्ग पर बुडको कार्य एजेंसी के द्वारा सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे कि आम लोग परेशान हो रहे हैं सड़कों पर धूल उड़ रहा है जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही स्थानीय लोग इस धूल से बीमार भी पर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का सुविधा देने से क्या फायदा जो की सुविधा के पहले ही हम लोग बीमार पड़ जाएं। आप तस्वीरों में भी साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह सड़कों पर धूल उड़ रहे हैं। वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं । अब देखना यह शेष रह जाएगा कि बुडको के द्वारा कब तक सड़कों का मरम्मत कराया जाता है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
