NEWSPR डेस्क। भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे एडीबी वाटर प्रोजेक्ट के तहत बन रहे जैकवेल के निर्माण से आसपास के घरों में दरारें हो गयी है,खेत धँस गए हैं। जिसके बाद वहां के लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों ने गड्ढा करने के काम को रोक दिया है, लेकिन ऊपरी हिस्से का काम अभी चल रहा है। लोगों में भय का माहौल है।वहां के लोगों का कहना है की जैकवेल का अगर निर्मण जारी रहा तो उनके घर गिर जाएंगे। जैकवेल 15 फिट गहरा बन चुका है 23 फिट तक इसे गहरा किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सम्बंधित इंजीनियर उसको देख रहे हैं। सीनियर इंजीनियर व एक्सपर्ट कमिटी के मेंबर इसकी जाँच करेंगे। एमडी ने भी आश्वस्त किया है कि अब किसी भी तरह की क्षति आसपास के घरों को नहीं होगी।लेकिन लोग अभी भी भयभीत हैं।
रिपोर्ट:-शयामानंद सिह भागलपुर।