News PR Live
आवाज जनता की

ऑटो पलटने से 10 लोग बुरी तरह से घायल, ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भोजपुर से है. जहां गड़हनी प्रखंड में गड़हनी थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव के पास शुक्रवार को ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर सवारी से भरी एक ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार चालक समेत दस लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मियों में चार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि जख्मियों में चार का गड़हनी पीएचसी एवं दो का निजी इलाज कराया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के अनुसार जख्मियों में आयर थाना क्षेत्र के इचरी ही गांव निवासी रामबाबू राम,उनकी पत्नी कुसुम देवी, उसी गांव के निवासी भीगुनाथ शर्मा की 60 वर्षीया पत्नी लालमुनी देवी व सत्यनारायण राम की 50 वर्षीया पत्नी कलामती देवी एवं चालक समेत पांच अन्य शामिल हैं। इधर रामबाबू राम ने बताया कि वे सभी ऑटो पर सवार होकर गड़हनी बाजार की आ रहे थे। उसके बाद वहां से सभी लोग अलग- अलग जगहों पर जाने वाले थे।

उसी दौरान रामडीहरा मोड़ के समीप अचानक ऑटो का ब्रेक फेल हो गया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो पर सवार चालक समेत सभी लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद जख्मियों में रामबाबू राम उनकी पत्नी कुसुम देवी,लालमनी देवी एवं कलामती देवी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जबकि जख्मियों में चार लोगों का गड़हनी एवं दो का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.