News PR Live
आवाज जनता की

ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अस्थाई चेकप्वाइंट के लिए किया निरीक्षण।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

शनिवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के द्वारा ओवरलोडिंग के रोकथाम हेतु अस्थाई चेकिंग पॉइंट बनाने हेतु तैयारियों के लिए संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ओवरलोडिंग के रोकथाम हेतु कुदरा प्रखंड के खुरमाबाद एवं डंगरी तथा दुर्गावती प्रखंड के खजुरा के पास अस्थाई चेकिंग पॉइंट बनाने हेतु स्थल का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.