औरंगाबाद में बीजेपी महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक, सामाजिक सेवा के कार्यों की हुई समीक्षा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक की गई। कुंडा हाउस परिसर स्थित होटल शुभम इंटरनेशनल में बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती देवी, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद राजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी शालिनी वैश्य, जिलाध्यक्ष अनिता सिंह मौजूद रही। इस दौरान कोरोना काल में मोर्चा की तरफ से संचालित सामाजिक सेवा के कार्यों की समीक्षा की गई तथा भावी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता महिला मोर्चा सुमन अग्रवाल ने किया। लाजवंती देवी ने कहा कि हमारा पहला उदेश्य संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान होना चाहिए। बीजेपी और मोदी सरकार के लिए मातृशक्ति महत्वपूर्ण है और हमेशा रहेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए है और मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। उन्होंने मोर्चा पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का अपील किया है। उन्होंने आगामी कोरोना महामारी के तीसरे चरण में भी जरूरतमंदों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा।
सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा मातृशक्ति के सम्मान और उसे सफल बनाने के लिए कृत संकल्प है। पहले मातृशक्ति के लिए सुनती थी कि अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध, आंखों में पानी, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद भारत की नारी का सम्मान सरकार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होनें उपस्थित नारी शक्ति से आह्वान करते हुए कहा कि अब आंचल में संकल्प रखो नहीं आंखों में पानी, सबला लिखनी तुमको अब तो नई कहानी।
जिलाध्यक्ष अनिता सिंह ने बताया कि महामारी के दौर में महिला मोर्चा ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ लोगों को नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करने, उनका वैक्सीनेशन कराने, टेस्टिंग सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई है। बाहर से आने वाले प्रवासियों के भोजन की व्यवस्था, उनकी कोरोना जांच, अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की इलाज संबंधी परेशानियों की जानकारी लेकर उनकी मदद करने, जरूरतमंदों को राशन आदि के वितरण पर भी जोर दिया गया और समय के साथ महिला मोर्चा द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने मोर्चा सदस्यों से स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों को हर संभव सहायता मुहैया कराने को कहा।

Share This Article