News PR Live
आवाज जनता की

औरंगाबाद में वज्रपात से 2 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में वज्रपात से 2 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.