औरंगाबाद में NCC कैद्देट्स ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

 NEWSPRडेस्क | औरंगाबाद शहर में आज स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया| उसके बाद  स्वतंत्रता संग्राम के 75 वीं वर्षगांठ पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी| साथ ही आजाद भारत के बाद सीमा पर रक्षा में अपनी जान न्योछावर करने वाले सेनानियों को भी याद किया| ये कार्यक्रम पुरानी जीटी रोड स्थित शहीद कारगिल चौक पर बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल विपुल वाया नेतृत्व में हुआ| वे एनसीसी कैडेट शहीद कारगिल चौक पहुंचकर सेनानी शिव शंकर गुप्ता के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया| और उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम के महानायको को याद किया| इस मौके पर कर्नल वाया ने जिले वासियों से अपील की कि सेनानियों के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र की रक्षा में खुद को समर्पित करें|

Share This Article