News PR Live
आवाज जनता की

कई वर्षों के बाद एक बार फिर मनोज तिवारी मृदुल के देवी गीतों से गुंजायमान हुआ मां मुंडेश्वरी धाम

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

 

- Sponsored -

- Sponsored -

जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी का धाम एक बार फिर मनोज तिवारी मृदुल के देवी गीतों से गुंजायमान हो उठा । वहीं देवी गीत को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आपको बताते चलें की मनोज तिवारी मृदुल भोजपुरी संगीत का शुरुआत किये तो मां मुंडेश्वरी के धाम मे प्रत्येक वर्ष माघ मास एवं नवरात्रि में अपनी देवी गीतों से लोगों के मन को मोह लेते थे। उनके गीतों को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मां मुंडेश्वरी के धाम में पहुंचते थे लेकिन राजनीति में जाने के बाद कई वर्षों से मनोज तिवारी मां मुंडेश्वरी के धाम नहीं पहुंच पा रहे थे।

लेकिन कई वर्षों के बाद एक बार फिर शुक्रवार को मनोज तिवारी मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचे जहां पर मां मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन किया इसके बाद उनके द्वारा देवी गीत की प्रस्तुति की गई। जिसे सुनने के लिए काफी संख्या में पहले की तरह माताएं बहने एवं भक्तों की भीड़ उमड़ गई।

वही मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो रवैया अपनाए हुए हैं वह बिहार की जनता के हित के नहीं है ।उन्हे सभी विषयों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कई सवालों का जवाब देते हुए कहां की सरकार को जनता के हित को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए चाहे वह कोई भी सरकार हो किसी की भी सरकार हो सरकार जनता के हित के लिए बनाई जाती है इसलिए जनता के हित को देखते हुए सरकार को काम करना चाहिए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.