कटिहार में नगर निगम व बलरामपुर नगर पंचायत और बरारी नगर पंचायत के लिए हो रहा मतदान।

Patna Desk

बिहार में नगर निकाय चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में आज बुधवार को मतदान हो रहा है। इधर कटिहार जिले में दूसरे चरण में कटिहार नगर निगम के साथ-साथ बलरामपुर नगर पंचायत और बरारी नगर पंचायत के लिए मतदान हो रहा है।

वही मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं कटिहार नगर निगम कार्यालय में पिंक बूथ बनाया गया है। जिसे खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। जहां महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रही हैं।

Share This Article