कट्टा, चाकू और लोहे के पंच के साथ युवक का वीडियो वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर भी उस युवक का हथियार के साथ वीडियो है। युवक पूरे जोश के साथ कट्टे में गोली लोड करता हुआ नजर आ रहा है। यही नहीं उसके हाथ में कई गोलियां भी हैं। युवक शेरघाटी थाना क्षेत्र के झोर गांव का रहने वाला है। वह बेख़ौफ़ होकर हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो में बैक से म्यूजिक भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच व वायरल वीडियो का सत्यापन में जुटी है।

बीते दो दिनों से इंस्टाग्राम पर शेरघाटी थाना क्षेत्र के झोर गांव के युवक रंजन का कट्टा के साथ वीडियो दौड़ रहा है। रंजन वीडियो में एक गंजी में दिख रहा है। उसके बाएं हाथ मे कट्टा तो दाहिने हाथ में 315 बोर की कई गोलियां है। उन गोलियों को कट्टे में वह लोड करता हुआ दिख रहा है। लोड करने बाद वह हथियार की नुमाइश भी कर रहा है। यही नहीं दाहिने हाथ के पंजे में वह लोहे का पंच भी पहने हुए है। इसके अलावा एक छोटा चाकू भी वह हाथ में लिए हुए है। इन सब चीजों के साथ वह पूरी मस्ती में दिख रहा है। लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है वह पेशे से मजूदर है। वह जब कभी मजदूरी के लिए प्रदेश से बाहर जाया करता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर शेरघाटी इंस्पेक्टर अजित कुमार का कहना है कि हथियार के साथ वायरल वीडियो का मामला को संज्ञान में लिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article