News PR Live
आवाज जनता की

करंट की चपेट में आकर झुलसी महिला, गंभीर हालत में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में करंट की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के विनय यादव के 35 वर्षीय पत्नी मालती देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के अनुसार महिला सीढ़ी से छत पर चढ़ रही थी तभी बारिश में भीगे दीवाल में तेज करंट दौड़ रहा था। जिससे महिला को पता नहीं चल सका और उसका दीवार पर हाथ जाने के कारण करंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.