News PR Live
आवाज जनता की

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत रोपनी के लिए निकले थे, रास्ते में पड़ा था बिजली का तार..झुलस कर गिर पड़े

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भोजपुर से है। जहां करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृतक की पहचान मुख्तार यादव के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह पेशे से किसान हैं। इसके साथ ही किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में भी बतौर लेबर काम करते हैं। परिजन ने बताया कि वह आज सुबह खेत रोपनी के लिए निकले थे। जाने के क्रम में तार रास्ते में गिरा पड़ा था। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए। जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद जब लोग खेत पहुंचे तो उन्होंने उनको पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से मृतक के घर में चीख पुकार मची है। पूरा परिवार सदमे में है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.