News PR Live
आवाज जनता की

करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, खेत से सब्जी तोड़ने के दौरान हादसा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर नवादा से है। जहां करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि मरने वाले पिता-पुत्र हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार मच गई। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के मुताबिक दोनों खेत में सब्जी तोड़ने निकले थे। जिस दौरान ही करंटच की चपेट में आ गए। मृतक 43 वर्षीय उदय कुमार और उसका 22 वर्षीय पुत्र संदीप राज उर्फ मुन्ना हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में आंधी आया था। जिसके कारण तार खेत में टूट कर गिरा था। जिससे यह घटना घटी है।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने यह जानकारी दी है कि सुबह में पिता पुत्र दोनों सब्जी तोड़ने को लेकर खेत में गए थे। उसी दौरान इन लोगों की मौत हुई है। मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.