News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के करकटगढ़ में हो गए अमरनाथ जैसे हालात, पिकनिक मनाने पहुंचे 400 लोग नदी के पार फंसे, जानिए फिर क्या हुआ

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर कैमूर से है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के करकट गढ़ जलप्रपात में करकतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे सैकड़ों लोग कर्मनाशा नदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी के उस पार फंस गए। इस घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं अंचलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और रस्सी के सहारे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

बता दें कि करकट गढ़ जलप्रपात की खूबसूरती को देखने के लिए तमाम लोग वहां पहुंचते हैं और पिकनिक मना कर इंजॉय करते हैं। इसी बीच रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोग करकटगढ़ जलप्रपात पर पहुंचे। जहां कर्मनाशा नदी में उस समय जलस्तर काफी कम होने के कारण बहुत से लोग नदी के उस पार जाकर पिकनिक मना रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के ओरवा टाड डैम से अचानक कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ देखकर नदी के उस पार पिकनिक मना रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना लोगों द्वारा किसी तरह  चैनपुर थाना अध्यक्ष को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा डैम पर पुलिस को भेजकर पानी को बंद कराया गया। इसके बाद रस्सी बांधकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.