कल कैमूर के विभिन्न जगहों पर निकलेगा श्रीराम नवमी का भव्य शोभायात्रा।

Patna Desk

 

कल यानी गुरुवार को श्रीरामनवमी के पर्व पर कैमूर जिले के भभुआ, मोहनिया, चैनपुर, भगवानपुर, रामगढ., दुर्गावती, कुदरा समेत सभी प्रखंडों में भव्य शोभायात्रा निकाला जायेगा। श्रीरामनवमी शोभायात्रा को लेकर विभिन्न समितियों ने बैठक कर विचार विमर्श कर लिया गया है। वहीं श्रीरामनवमी शोभयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कैमूर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

शोभायात्रा में व्यावधान डालनेवाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कैमूर पुलिस कडी कार्रवाई करने की मूड बना ली है। श्रीरामनवमी शोभायात्रा को लेकर कैमूर जिले के भभुआ नगर में श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के लोगों ने बैठक किया और निकलनेवाले शोभायात्रा के तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री ठाकुर राम नगीना लाल ने किया। वहीं बैठक का संचालन समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ने किया।

Share This Article