कश्मीर में लगातार आतंकियों द्वारा बिहार के गरीब मजदूरों की हत्या, सहमें प्रवासी कर रहे कश्मीर छोड़ने की तैयारी, 4 लोगों की हो चुकी मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। श्रीनगर में लगातार आतंकियों का निशाना बन रहे बिहारी। जिसमें बिहार के अबतक 4 मजदूर  की  हत्या हुई है। इनमें एक भागलपुर, एक  बांका, दो  अररिया के लोग हैं। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में मारे गए बांका के पडघडी निवासी अरविन्द कुमार साह की लाश  देर  शाम  पटना  हवाई अड्डा पहुंचा। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से शव को बांका के निजी  आवास पर  भेजा  गया। जहां माहौल  गमगीन  हो गया। उनके  परिजनों का  कहना था कि जिसने  भी  ऐसी  घिनौनी हरकत  की है उसे भी  मौत के  घाट  उतार दिया जाए।

अररिया में ही एक गंभीर रूप से घायल भी है। राज्य सरकार और  केन्द्र सरकार द्वारा  मुआवजा की घोषणा कर दी गई लेकिन यह इसका  निराकरण  नहीं। बांका के सांसद गिरधारी यादव ने अरविंद के परिजनों को सांत्वना दी। विरेन्द्र पासवान के घर जाकर  भागलपुर के नगर  विधायक अजीत शर्मा ने परिवार को  ढांढस बंधाया।

बता दें कि कश्मीर  मे  लगातार आतंकवादी  द्वारा  दिहाड़ी  मजदूर, गोलगप्पे  बेचने वाले सहित  लोगों की  सरेआम दुकान पर, मजदूरी करते समय, या फिर घर में घुस कर गोली  चल रही। जिसमें  ज्यादा  बिहारियों की  हत्या  हो रही। वहीं  केन्द्र और  राज्य सरकार  तमाशबीन  बन चुपचाप  बैठी हुई है। आतंकवाद धड़ल्ले से प्रत्येक दिन घटना को अंजाम दे रहे। अक्टूबर  5 को रेहड़ी लगाने वाले  बिहार के  भागलपुर के जगदीशपुर निवासी विरेन्द्र पासवान  की  दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। अक्टूबर 16 को  बांका के  पडघडी निवासी गोलगप्पा  बेचने वाला अरविंद कुमार शाह की  गोली मार कर हत्या कर दी गई।

श्यामानंद सिंह भागलपुर संवाददाता

Share This Article